केरल में नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर जाम लगा। अधिकारियों के अनुसार सरकारी और निजी बसों पर पथराव किया गया है। नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में केरल में मंगलवार को लगभग 33 संगठनों द्वारा राज्यव्यापी बंद बुलाया गया है। पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 लोगों को हिरासत में ले लिया है।इस बंद का आह्वान छोटे राजनीतिक दलों द्वारा किया गया है, जिनका केरल विधानसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। कन्नूर, कासरगोड, पलक्कड़ और एर्नाकुलम जैसे जिलों के कुछ हिस्सों में, प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक परिवहन को अवरुद्ध कर दिया और दुकानों को बंद करने के लिए मजबूर किया।
केरल : पुलिस ने 00 लोगों को हिरासत में लिया
नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में केरल में मंगलवार को लगभग 33 संगठनों द्वारा राज्यव्यापी बंद बुलाया गया। पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
केरल में हिंसक प्रदर्शन
केरल में भी नागरिकता कानून का विरोध हिंसक हो गया है। अधिकारियों के अनुसार सड़कों पर जाम लगा। सरकारी और निजी बसों पर पथराव किया गया है।