चौथे दिन लेखपालों ने सदर तहसील पर शुरू किया धरना


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर लेखपालों का धरना आज चौथे दिन जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील  पर जारी रहा। जनपद के सभी लेखपालों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना व प्रदर्शन करके अपनी मांगे दोहरायी। लेखपालों का यह धरना पूर्व कार्यक्रमानुसार आज से प्रारम्भ हो गया जो अनवरत रूप से 26 दिसम्बर तक चलेगा। आज के धरने में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर,जिला मंत्री विवेकानन्द तिवारी।अब्दुल कादिर सिद्दीकी,राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, कैलाश किशोर मिश्रा, अजय कुमार यादव,श्रीमती शिखासिंह, अखिलेश कुमार यादव, अवनेन्द्र कुमार,जितेन्द्र,दिनेश पाण्डेय, सूर्य कान्त शुक्ला, प्रभात पाण्डेय, शिवम शर्मा,नवीन श्रीवास्तव, लालजी यादव,ज्ञानचन्द्र,जितेन्द्र कुमार,भानु प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पाण्डेय, दुर्गेश झाॅ,रश्मि श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार सरोज तथा बृजेन्द्र कुमार पटेल आदि लोग शामिल रहे।