प्रयागराज। माघ मेला 2019-20 के लिए मेला प्रशासन द्वारा आज दण्डी सन्यासियों को भूमि आवंटित करने के साथ ही भूमि वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। दण्डी सन्यासियों को कुल 70 बीघे भूमि आवंटित की गयी। स्मरणीय है कि अखिल भारतीय दण्डी स्वामी नगर में खालसाधारी संतों की कुल संख्या लगभग 127 है।भूमि आवंटन का कार्य पूर्वान्ह लगभग साढ़े 11 बजे से प्रारम्भ हुआ।सर्व प्रथम दण्डी स्वामी नगर के संरक्षक व नागेश्वर धाम के संचालक शंकराचर्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज की भूमि आवंटित हुई। उसके बाद दण्डी स्वामी नगर के अध्यक्ष व मठ मछली बन्दर के संचालक स्वामी विमलदेव आश्रम जी महाराज की भूमि आवंटित की गयी।तत्पश्चात समिति के राष्टीय महामंत्री व चरखी दादरी शिविर के संचालक स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज व कोषाध्यक्ष स्वामी शंकराश्रम जी महासराज की भूमि आवंटित की गयी।
समिति के पदाधिकारियों को भूमि आवंटित करने के बाद दण्डी स्वामी नगर के अन्य सभी संतों को भूमि वितरित की गयी। भूमि आवंटन कराने के लिए दण्डी स्वामी नगर के लगभग सभी खालसाधारी संत उपस्थित थे। जो संत किसी कारणवश नहीं आ सके थे उनकी भूमि आवंटित कर उन्हें दूरभाष से सूचित कर दिया गया है। अपरान्ह लगभग 3बजे तक लगभग सभी दण्डी सन्यासियों को 70 बीघा भूमि आवंटित की गयी। इस संबंध में अखिल भारतीय दण्डी स्वामी नगर के अध्यक्ष एवं महामंत्री क्रमशः विमलदेव आश्रम एवं स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने संयुक्त रूप से बताया कि दण्डी स्वामी नगर के सभी सतों को आज भूमि आवंटित कर दी गयी।भूमि आवंटन के समय दण्डी सन्यासियों के अलावा मुख्य रूप से प्रभारी अधिकारी माघ मेला रजनीश मिश्र,मेला अमीन किशोरी लाल गुप्ता,संस्था लिपिक चन्डिका त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित रहे।