कल्पवासियो के लिए तैयार हो रहे मिट्टी के चूल्हे


प्रयागराज। कल्पवासियो के लिए बड़े पैमाने पर मिट्टी के चूल्हे तैयार किये जा रहे हे। यह कार्य बाध के आस पास बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य में लगी महिलाओं का कहना है कि उनके इस एक माह की मेहनत से पूरे साल भर का खर्चा चलता है। एक चूल्हे की कीमत लगभग 50 रूपये निर्धारित की गयी है। इस कार्य में दर्जनों परिवारों की महिलाएं लगी हुई है। चूल्हे के अलावा महिलाएं मिट्टी के तसले आदि भी बना रही है। जिनमें कल्पवासी लोग आग जलाने के रूप में प्रयोग करते है। इस प्रकार के चूल्हे व तसले कल्पवासियों आते ही बिक जाते है।