प्रयागराज। स्व0 चौधरी चरण सिंह (भू0पू0 प्रधानमंत्री जी) के जन्मदिवस 23 दिसम्बर को ''किसान सम्मान दिवस'' के रूप में मनाया जाना है। किसान सम्मान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय, की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभाकक्ष में प्रातः 11.00 बजे से किया जायेगा। इस अवसर पर रबी एवं खरीफ मौसम के दो-दो फसलों/उत्पादन पर अधिकतम उत्पादकता वाले 02-02 कृषक को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस प्रकार योजना में 08 कृषि विभाग, 08 कृषक उद्यान, 08 पशुपालन एवं 08 कृषक मत्स्य विभाग से (कुल 32) जनपद स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही माह दिसम्बर के किसान दिवस का आयोजन इसी कार्यक्रम के साथ किया जायेगा।
यह जानकारी उप कृषि निदेशक, प्रयागराज विनोद कुमार ने दी है।