नागरिक सुरक्षा संगठन के 58वें स्थापना दिवस पर डीएम ने किया ध्वजारोहण


प्रयागराज।जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने नागरिक सुरक्षा दिवस के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिविल डिफेंस के कार्यालय में ध्वजारोहण किया। तदुपरांत निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उ0प्र0 द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन एवं उपस्थित नागरिक सुरक्षा की वार्डन सेवा के पदाधिकारियों एवं एन0सी0सी0 कैडेट्स को नागरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।


जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की तथा आगामी महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने हेतु तत्पर रहने के साथ-साथ स्वयंसेवको को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित किये जाने का आह्वाहन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा शान्तिकाल में कानून व्यवस्था में सहायक बनकर, आपदाओं के निवारण तथा जागरूकता के अतिरिक्त जनकल्याणकारी कार्यों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। यह संगठन ''सर्व भूत हिते रतः'' एवं निष्काम सेवा की भावना से राष्ट्र हितों की रक्षा करने हेतु कृत संकल्प है। जिलाधिकारी ने कहा कि सिविल डिफेंस की स्थापना 1962 में की गयी थी, स्थापना की बाद से लगाताकर यह संगठन अपने कर्तव्यों का निर्वहन निःस्वार्थभाव से करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि चाइनावार के बाद एक लर्निंग लेसन, आन्तरिक सुरक्षा के बीच गैप था, जिसको भरने के लिए इस संगठन का निर्माण किया। इस संगठन अपने औचित्य को कभी भी कम नहीं होने दिया। उन्होंने कुम्भ मेला में लगे सिविल डिफेंस के कैडरों की सराहना करते हुए बताया कि ये लोग 24 घण्टे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बड़ी ही कुशलतापूर्वक करते है। इसी क्रम में बाढ़ में इन लोगो का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा तथा सबसे बड़ी बात यें है कि ये लोग किसी भी राजनैतिक पार्टियों से दूर रहते है और जनपद में कोई भी बड़ा संकट आता है, तो ये लोग स्वयं ही अपने कार्यों का बखूबी निर्वहन करतेे है। इसमें किसी को कहने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिलाधिकारी ने  सभी कैंडेटो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


सम्बोधन के उपरांत रूट मार्च/जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें घुडसवार पुलिस, पुलिस बैण्ड, नागरिक सुरक्षा के विभिन्न प्रखण्डों के कैडेट्स की टुकड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रूट मार्च सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर कलेक्टेªट होते हुये पुलिस कार्यालय, लक्ष्मी चौराहा, नेतराम चौराहा होते हुए कंट्रोल रूम में समाप्त हुआ। रूट मार्च में चीफ वार्डन श्री अनिल कुमार, डि0 चीफ वार्डन, श्री सादिक हुसैन सिद्दीकी, डि0चीफ वार्डन(आर0)स0 अजीत सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, डिप्टी सी0एम0ओ0 तथा उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, प्रयागराज द्वारा प्रतिभाग किया गया।