सीएए पर राजनीति करना छोड़ दें प्रियंका :जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य


चित्रकूट। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को सही ठहराया। अपने दिव्यांग विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में बतौर कुलाधिपति संबोधन में उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर भी निशाना साधा। बोले, सीएए को लेकर केंद्र सरकार का फैसला उचित है। इसमें किसी भारतीय का नुकसान नहीं है। विपक्ष गलत दुष्प्रचार कर लोगों में भ्रम फैला रहा है। प्रियंका वाड्रा पहले अपने परिवार का काला चि_ा देखें। सीएए पर बेवजह राजनीति कर लोगों को न भड़काएं।


उन्होंने समारोह में यह भी घोषणा की कि अगले साल से विधि विभाग में पांच वर्षीय कोर्स की पढ़ाई होने लगेगी। दिव्यांग मेडिकल कालेज भी खोलेंगे ताकि 12 करोड़ दिव्यांगों को मौका मिले। यह आरोप भी लगाया कि सरकारें देश में दिव्यांगता के गलत आंकड़े बताती हैं।


वर्तमान में 12 करोड़ दिव्यांग हैं। वह विश्वविद्यालय में दिव्यांगों को रोजगारपरक उच्च शिक्षा दे रहे हैं। अब तक रामकथा से मिले 500 करोड़ रुपये विवि में खर्च कर चुके हैं। अब बड़ा बोझ उठाने में थोड़ी दिक्कत है। सरकार मदद नहीं करेगी तो भी वह पीछे नहीं हटेंगे। महामंडलेश्वर गुरुशरणानंद जी महराज ने कई प्रसंगों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा को बताया। दिव्यांग विश्वविद्यालय को तक्षशिला की तरह तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।